2008 गुजरात धमाकों के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस और एनआईए क... - CG Sandesh

2008 गुजरात धमाकों के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीम ने किया गिरफ़्तार

राजधानी दिल्ली से आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के कुख्यात आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीम ने एक मुठभेड़ के बाद इसे गाजीपुर इलाक़े से गिरफ्तार किया.

मुंबई के रहने वाले खूंखार आतंकवादी अब्दुल सुभान कुरैशी को भारत का ओसामा बिन लादेन भी कहा जाता है. यह इंडियन मुजाहिद्दीन का संस्थापक रहा है और सिमी से भी जुड़ा था. एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल इस आतंकवादी पर 4 लाख रुपये का इनाम था. अब्दुल सुभान कुरैशी देश में दहशत फैलाने की कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है.

26 जुलाई, 2008 को गुजरात में हुए 20 सीरियल बम धमाकों में ये आरोपी है, जिसमें करीब 56 लोग मारे गए थे.

इसके साथ ही 11 जुलाई, 2006 को मुंबई में हुए 7 सीरियल बम धमाकों में भी पुलिस को इसकी तलाश थी, जिसमें करीब 200 लोग मारे गए थे.

इसके साथ ही बेंगलुरु और दिल्ली में हुई कई आतंकी वारदातों में अब्दुल सुभान कुरैशी शामिल रहा है. पुलिस का कहना है कि ये आतंकी रियाज भटकल का साथी है और दोबारा अपने आतंकी संगठन को भारत में खड़ा करने की फिराक में था. गुजरात में सीरियल ब्लाट के बाद ये नेपाल भाग गया और वहां से सऊदी अरब चला गया. करीब साढ़े नौ साल के बाद जैसे ही ये दिल्ली पहुंचा स्पेशल सेल ने इसे गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस अब इसके साथियों की तलाश कर रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें