जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम उल्लंघन का पाक को करारा जवाब :... - CG Sandesh

जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम उल्लंघन का पाक को करारा जवाब : BSF ने दागे 9000 गोले

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन लगातार जारी है. रुक-रुक कर पाक की ओर से हो रही गोलीबारी का भारत मुंहतोड़ जबाव दे रहा है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ ‘‘सटीक’’ जवाबी कार्रवाई करते हुये पिछले चार दिनों में बीएसएफ ने मोर्टार के 9000 ये ज्यादा गोले दागे. इस दौरान कई जगहों पर दुश्मन की चौकियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के तेल डिपो को तबाह किया गया. गुरुवार से पाक की ओर से जारी गोलीबारी में अब तक 12 लोग मारे गए हैं, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं. 

बल ने दो छोटे वीडियो क्लिप्स भी जारी किये जिसमें कथित तौर पर तेल डिपो की तबाही को दर्शाया गया है. उन्होंने कहा कि जम्मू सीमा का ‘चिकेन नेक’ इलाका भी पाकिस्तानी बलों की गोलाबारी का निशाना बना है जो अब तक इससे अछूता था. यह जगह बीएसएफ की मकवाल और कानाचक सीमा चौकी के पास है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इन इलाकों में सुरक्षा बल का एक जवान और कुछ नागरिक घायल हुये हैं. यहां रविवार से ही पाकिस्तान की तरफ से भारी फायरिंग की जा रही है.’’  सूत्रों ने कहा कि भारतीय बलों ने सीमा पार अग्रिम चौकियों पर रेंजर्स और पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ कमांडरों की आवाजाही भी देखी है.   


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें