इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह होने जा रहा है बेहद खास , 10 देश... - CG Sandesh

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह होने जा रहा है बेहद खास , 10 देशों के नेता होंगे मुख्य अतिथि

इस वर्ष भारत का गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास होने जा रहा है. ऐसा पहली बार है जब इस समारोह में 10 देशों के प्रतिनिधियों निमंत्रण भेजा गया है. विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति सरण ने बुधवार को इस बात की पुष्‍टि की। दरअसल इसके पीछे सरकार की सोच अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि मजबूत करना है. ऐसा पहली बार है जब एक साथ 10 देशों को भारत के गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है.


जिन 10 देशों को न्यौता भेजा गया है उनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं. इन सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा गया है.


1- थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रायुत चान-ओ-चा

2- म्यांमार की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की

3- ब्रुनेई के सुल्तान हसनअल बोल्किया

4- कंबोडिया के पीएम हुन सेन

5- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो

6- सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग

7- मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक

8- वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुयान फुक

9- लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलौन सिसोलिथ

10- फिलीपींस के राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें