एमएस धोनी की पहली वेब सिरीज 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जा... - CG Sandesh

एमएस धोनी की पहली वेब सिरीज 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जारी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बुधवार को अपने ग्राफिक उपन्यास 'अथर्व: द ओरिजिन' का पहला लुक जारी कर दिया है। धोनी ने फेसबुक के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। उन्होंने एक मोशन क्लिप शेयर की है, जिसमें धोनी सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनका ये अवतार खूब पसंद आ रहा है और फैंस अपने फेवरेट माही की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

धोनी ने जो फर्स्ट लुक की क्लिप शेयर की है, उसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखा जा सकता है। इस क्लिप में धोनी का एनिमेटेड चरित्र एक दानव जैसी सेना के खिलाफ लड़ता हुआ नजर आ रहा है। धोनी का ये ग्राफिक उपन्यास लेखक रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित है। जाहिर तौर पर प्रशंसक धोनी के इस नए अवतार को देखकर काफी खुश होंगे और अब उन्हें इस ग्राफिक उपन्यास की रिलीज का बेसब्री से इंतजार होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें