कलयुगी मां ने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से लटकाया... - CG Sandesh

कलयुगी मां ने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से लटकाया, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप ...

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या एक मां भी ऐसा कर सकती है? हैरान कर देना वाला यह वीडियो फरीदाबाद में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां ने खुद अपने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से नौवें फ्लोर पर लटका दिया. गनीमत रही कि कोई चूक नहीं हुई और बच्चे को दोबारा सही सलामत ऊपर खींच लिया गया. अगर थोड़ी भी चूक होती तो बच्चे की जान जा सकती थी.

वायरल वीडियो फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसायटी का है. महिला 10वें फ्लोर पर रहती है, जिसका कोई कपड़ा उसके नीचे वाले फ्लोर पर गिर गया था और उस फ्लोर का ताला लगा हुआ था. इसके चलते महिला वहां से जाकर उस कपड़े को नहीं ला सकती थी. फिर महिला ने अपने बेटे को एक साड़ी से बांध कर कपड़ा लेने के लिए नीचे लटका दिया. इस दौरान सामने वाले फ्लोर पर रहने वाले लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो फरीदाबाद में वायरल हो रहा है.

सोसायटी में रहने वाले परवीन सारस्वत ने बताया कि ये घटना 6 या 7 फरवरी की है. महिला ने अपने बेटे को साड़ी से बांध कर साड़ी लेने के लिए लटकाया था. उस महिला ने साड़ी लेने के लिए किसी से कोई सम्पर्क नहीं किया और सेल्फ डिसीजन लिया जो खतरनाक साबित हो सकता था. फिलहाल सोसाइटी की तरफ से महिला को ऐसा करने पर नोटिस दिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें