दो साल से लापता बच्ची अपने ही घर की सीढ़ियों के नीचे जिंदा म... - CG Sandesh

दो साल से लापता बच्ची अपने ही घर की सीढ़ियों के नीचे जिंदा मिली, माँ बाप ने किया था अपहरण

अमेरिका के न्यूयार्क में दो साल से गायब एक बच्ची अपने ही घर के सीढ़ियों के नीचे मिली. पुलिस जिस बच्ची को पिछले दो साल से तलाश कर रही थी, वो अपने ही घर की सीढिंयों के नीचे बने सीक्रेट रूम में मिली. कस्टडी ना मिलने के बाद माता- पिता ने ही अपनी चार साल की नन्ही बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे गुप्त ठिकाने में दो साल तक छिपाने में कामयाब रहे. बच्ची की उर्म अब 6 साल है.

कहा जा रहा है कि पैसली को उसके जैविक माता-पिता किम्बर्ले कूपर और किर्क शुल्टिस ने अगवा कर लिया था. इन दोनों के पास बच्ची को अपने पास रखने का कानूनी अधिकार नहीं है. साल 2019 में कस्टडी नहीं मिलने के बाद ही पैसली गायब हो गई थी. पुलिस का कहना है कि अपहरण के बाद पैसली को घर के गुप्त कमरे में रखा गया, जो काफी छोटा, ठंडा व नमी वाला था.

पुलिस ने बताया कि सोमवार को उन्हें बच्ची के बारे में सुराग मिला था. घर की तलाशी के दौरान जब उन्होंने सीढ़ियों पर लगी लकड़ी हटाई, तो उन्हें बच्ची के पैर नजर आए. इसके बाद बच्ची को वहां से बाहर निकाला गया.

हालांकि, बच्ची की मां का कहना है कि उसने 2019 के बाद से उसे नहीं देखा. उसे लग रहा था कि कूपर उसे लेकर पेंसिल्वेनिया भाग गया है. पुलिस ने बच्ची के माता-पिता और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके बच्ची को उसके कानूनी अभिभावकों के हवाले कर दिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें