दुल्हन लेकर लौट रही थी बारात, नदी में गिरने से दूल्हे सहित 9 की मौत.
राजस्थान के कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात शादी समारोह से लौट रही एक कार नदी में गिर गई. इसमें दूल्हे सहित नौ लोगों की मौत हो चुकी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये बारात चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र से कोटा में आई थी, जो देर रात वापस लौट रही थी. इसमें दूल्हा सहित 9 लोग सवार थे.
नौ की मौत की पुष्टि की जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. इतने बड़े हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू टीम की सहायता से कार को बाहर निकाला गया. मौके पर भारी पुलिस एवं लोगों की भीड़ जमा हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही आला अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें