जून में आने वाली है कोरोना की चौथी लहर : आईआईटी कानपुर के एक... - CG Sandesh

जून में आने वाली है कोरोना की चौथी लहर : आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट्स का दावा

आईआईटी कानपुर के रिसर्चर्स ने कहा है कि देश में कोरोना की चौथी लहर जून में आएगी. एक्सपर्ट का कहना है कि देश में कोरोना वायरस की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है. चौथी लहर का असर 24 अक्टूबर तक जारी रह सकती है. चौथी लहर की गंभीरता, हालांकि, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के सामने आने पर निर्भर करेगी.

चौथी लहर में बूस्टर डोज के साथ ही वैक्सीनेशन की स्थिति काफी महत्वपूर्ण रहेगी. आईआईटी कानपुर के रिसर्चर्स ने कहा है कि कोविड -19 की चौथी लहर कम से कम 4 महीने तक चलेगी. यह सांख्यिकीय भविष्यवाणी 24 फरवरी को प्रीप्रिंट सर्वर MedRxiv पर पब्लिश हुई है. एक्सपर्ट का कहना है कि चौथी लहर का कर्व 15 अगस्त से 31 अगस्त तक पीक पर पहुंच जाएगा. इसके बाद इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी. ये रिसर्च आईआईटी कानपुर के मैथमैटिक्स एंड स्टैटिस्टिक डिपार्टमेंट के एसपी राजेशभाई, सुभरा शंकर धर और शलभ ने की थी.


अन्य सम्बंधित खबरें