मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट..... - CG Sandesh

मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट...

RBI ने मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. जारी लिस्ट के अनुसार मार्च महीने में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. मार्च महीने में बैंक मार्च महीने में 4 छुट्टी रविवार की है. कई छुट्टियां ऐसी भी हैं जो पूरे देश में एक साथ नहीं पड़ेंगी. इसका मतलब ये हुआ कि पूरे देश में एक साथ 13 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. आरबीआई के मुताबिक अवकाश की सूची के अनुसार, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

1 मार्च को अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे. वहीं महाशिवरात्रि के कारण शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में भी बैंक नहीं खुलेंगे. लोसर के कारण 3 मार्च को गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे. अगले दिन आइजोल में चापचर कुट मनाया जाएगा, जिससे वहां की बैंक शाखाएं भी बंद हो जाएंगी. आरबीआई के कैलेंडर के हिसाब से 17 मार्च को होलिका दहन के दिन देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली में लगातार दूसरे दिन (18 मार्च) बैंक बंद रहेंगे. होली के अवसर पर पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में भी बैंक नहीं खुलेंगे.

कुछ शहर होली के त्योहार और याओसांग के कारण 19 मार्च जिस जगह पर बैंक अपनी शाखाएं बंद रखेंगे. ये हैं: भुवनेश्वर, इंफाल और रायपुर. बिहार दिवस के कारण 22 मार्च को पटना में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इनके अलावा 6, 13, 20 और 27 मार्च को रविवार होगा, जबकि 12 और 26 मार्च को दूसरा और चौथा शनिवार होगा, जिससे बैंक बंद रहेंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें