भारतीय मीडिया पर भड़का रूस, जानें क्या है वजह...
रूस ने भारतीय मीडिया से नाराजगी जताई है. नई दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास ने भारतीय मीडिया से सटीक और निष्पक्ष सूचनाएं देने का अनुरोध किया है और एडवाइजरी जारी किया है.
दूतावास ने सफाई देते हुए कहा कि रूस ने यूक्रेन और उसके लोगों के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ा है. यह यूक्रेन के डोनबास में आठ साल के युद्ध को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा खास सैन्य अभियान है. इसका मकसद यूक्रेन के सैन्यीकरण और नाजीकरण को खत्म करना है.
दूतावास ने कहा कि रूस ने बार-बार पहल की और बातचीत
और वार्ता के लिए अपनी तत्परता का संकेत दिया है. बयान में यह भी बताया गया है कि यूक्रेन में परमाणु स्थल सुरक्षित हैं. इसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय परमाणु
ऊर्जा एजेंसी ने भी की है. दूतावास ने कहा कि इसके उलट दी जा रही कोई भी जानकारी
पक्षपाती और भ्रामक है. रूसी दूतावास इससे पहले भी कई बार भारतीय मीडिया की
रिपोर्टिंग पर नाराजगी जाहिर कर चुका है. दूतावास ने कहा कि यूक्रेन में संकट के
संबंध में भारतीय मीडिया से सटीक होने का अनुरोध किया ताकि भारतीय जनता को
ऑब्जेक्टिव इंफॉर्मेशन मिल सके.
अन्य सम्बंधित खबरें