जल्द बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम - CG Sandesh

जल्द बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच तनाव से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है. आज वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल हो गई. अमेरिका समेत कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होने के साथ भाव हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है. लेकिन भारत में काफी समय से पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी तरह का फेरबदल देखने को नहीं मिला. हालांकि अनुमान ये लगाया जा रहा है कि पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है.


अन्य सम्बंधित खबरें