घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हो सकती है वृद्धि
नई दिल्ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि होने वाली है. पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बाद तेल कंपनियां एलपीजी की कीमतें बढ़ा सकती हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये का इजाफा हुआ है.
दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तेल कंपनियां कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा सकते हैं. अभी पांच किलो के रसोई गैस सिलेंडर छोटू के दाम भी 27 रुपये बढ़ गए. ऐसे में माना जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं.
जानें अभी किस शहर में कितनी है की कीमत -
दिल्ली 899.50 रुपये
बिहार 979.50 रुपये
मुंबई 899.50 रुपये
मध्यप्रदेश 905.50 रुपये
राजस्थान 903.50 रुपये
पंजाब 933.00 रुपये
उत्तर प्रदेश 897.50 रुपये
उत्तराखंड 918.50 रुपये
झारखंड 957.00 रुपये
छत्तीसगढ़ 971.00 रुपये