पीएम किसान योजना के हितग्राही ऐसे अपडेट करें ई-केवाईसी, इसके बीना नहीं आएगी खाते में पैसे
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायती दी जाती है. यह रकम दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है. केंद्र सरकार यह पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है. अब तक तक दो-दो हजार रुपये की 10 किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है.
पीएम किसान के वेबसाइट के मुताबिक, पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी जरुरी है. फारमर ऑप्शन में आधार बेस्ड ओटीपी सत्यापन के लिए ई-केवाईसी ऑप्शन पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए सीएससी सेंटर पर संपर्क करें. जो भी किसान इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं वे पीएम किसान खाते के साथ आधार को लिंक जरुर करें. अगर आपने अब तक आधार नंबर लिंक नहीं किया है तो ऐसे कर सकते हैं.
ऐसे करें आधार डिटेल्स को एडिट -
सबसे पहले पीएम किसान योजना के वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं
होमपेज पर Farmer Corner पर क्लिक करें.
Edit Aadhaar Failure Record के ऑप्शन को सेलेक्ट करें
इसके बाद आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, फारमर नंबर आएगा.
आधार नंबर पर क्लिक करें
सभी डिटेल्स को भरें इसके बाद अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें. और इसी के साथ अपडेट हो जाएगा.
पीएम किसान का लाभ लेने के लिए eKYC अपडेट कैसे करें
सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइअट पर जायें
पेज के दाहिने तरफ eKYC ऑप्शन पर क्लिक करें.
अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, साथ में कैप्चा कोड लिखें और सर्च पर क्लिक करें
आधार कार्ड के साथ जुड़े मोबाइल नंबर दर्ज करें
ओटीपी प्राप्त करें फिर उसे लिखें .
इसी के साथ आपका आधार लिंक हो जाएगा और डिटेल्स अपडेट हो जाएगा. अगर ओटीपी दर्ज करने पर कोई एरर दिखाये तो सीएससी सेंटर्स में जाकर अपना बायोमेट्रिक अपडेट कर सकते हैं.