इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया समेत लगभग सभी पोल में बीजेपी ... - CG Sandesh

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया समेत लगभग सभी पोल में बीजेपी को बहुमत, सपा सत्ता से दूर, जानें बसपा-कांग्रेस का हाल

यूपी में सोमवार को आखिरी चरण के लिए वोट डाले गए। राज्य में विधानसभा 2022 के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब रिजल्ट आना बाकी है, जो 10 मार्च को आएगा। वहीं सोमवार शाम को जारी हुए तमाम एग्जिट पोल में भाजपा को उत्तर प्रदेश में बहुमत मिलता दिख रहा है।

India Today – Axis My India exit poll: इंडिया टुडे एक्सिस माय के एग्जिट पोल में भाजपा को यूपी में प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। बता दें कि इस पोल के मुताबिक भाजपा 288 से 326 सीटें जीत सकती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को 71 से 101 सीटें पा सकती है। इसके अलावा कांग्रेस की झोली में 1 से 3 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। बसपा को 3 से 9 और अन्य 2 से 3 सीटें पा सकती हैं।

Todays Chanakya exit Poll: टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भी भाजपा को सत्ता मिलती दिख रही है। बता दें कि इस एग्जिट पोल में सत्ताधारी भाजपा को 294, सपा 105, बसपा 5, कांग्रेस 1 व अन्य एक सीट हासिल करती दिख रही है।

ABP News C voter exit poll: एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 228 से 244 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा 132 से 148, बसपा 13 से 21, कांग्रेस 4 से 8 और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

Times Now Veto Exit Poll: इस एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा को 225 सीटें मिल सकती है। वहीं सपा को 151 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा बसपा को 14, कांग्रेस 9 और अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं।

सात चरणों में हुई वोटिंग- उत्तर प्रदेश विधानसभा की कुल 403 सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को हुई। इस दौरान 11 जिलों की 58 सीटों पर 60.17 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण की वोटिंग 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर हुआ। इस दौरान 64.42 फीसदी मतदान हुआ। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर हुआ।इस दौरान 57.58 प्रतिशत मतदान हुआ।

चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों पर हुआ। इस दौरान कुल 59.23 फीसदी मतदान हुआ। पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को हुआ। इस दौरान 12 जिलों की 61 सीटों पर 53.98 प्रतिशत मतदान हुआ। छठे चरण की वोटिंग 3 मार्च को हुई। इस दौरान 10 जिलों की 57 सीटों पर 55.79 फीसदी मतदान हुआ। सातवें चरण की वोटिंग सात मार्च को हुआ। इस दौरान 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान हुआ। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें