पीएम किसान योजना: इन किसानों के खाते में आयेंगे एक साथ 2 क़िस्त, जानें कैसे...
पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त अप्रैल में जारी की जा सकती है. 1 जनवरी को 10वीं किस्त का पैसा खाते में ट्रांसफर किया था. अगर आपको किन्ही कारणों से 10वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है तो सरकार आपके खाते में सीधे 4000 रुपये ट्रांसफर करेगी.
31 मार्च से पहले कराएं रजिस्ट्रेशन
बता दें देशभर में कई ऐसे किसान है जिन्होंने अभी तक पीएम किसान योजना के लिए अप्लाई नहीं किया है. अगर आपने भी अभी तक इस स्कीम के लिए अप्लाई नहीं किया है और आप आवेदन करने का सोच रहे हैं तो 31 मार्च से पहले ही अप्लाई कर दें. आपको बता दें अगर आपने 31 मार्च से पहले योजना में रजिस्ट्रेशन करा लिया तो आपके खाते में सरकार पूरे 4000 रुपये ट्रांसफर करेगी.
31 मार्च से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के खाते में पीएम किसान स्कीम की 10वीं और 11वीं किस्त का पैसा खाते में ट्रांसफर किया जाएगा. सरकार ने 1 जनवरी को 10वीं किस्त ट्रांसफर की थी.
पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को पहली किस्त का पैसा 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दिया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में ट्रांसफर किया जाता है.
इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इस हिसाब से देखें तो अप्रैल की शुरुआत में किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.