5 राज्यों में किसकी सरकार? 8 बजे होगी काउंटिंग शुरू
आज पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ समय बाद शुरू हो जाएगी। इसका राजनीतिक दल बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनजर मतगणना केंद्रों में नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा है। टीकाकरण के बावजूद, अगर किसी को बुखार या सर्दी जैसे कोरोना के लक्षण पाए गए तो उन्हें मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पांचों राज्यों में सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए1,200 कुल मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही 650 से अधिक मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं और 50,000 से अधिक अधिकारी मतगणना के लिए तैनात किए गए हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें