छत्तीसगढ़: जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त 3 महिलाओं सहित 4 लो... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त 3 महिलाओं सहित 4 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण‎ नगर के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की पुलिस को शिकायत मिली थी. पुलिस को बताया गया था कि यहां रहने वाली एक महिला बाहर से लड़कियां और महिलाओं को लाकर उनसे धंधा करवाती है. इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात पुलिस ने मौके पर दबिश दी. जिसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है की इससे पहले भी यहां कार्रवाई हुई है. इसके बावजूद महिला ने ये धंधा बंद नहीं किया है. पुलिस ने इस मामले में मुंगेली के एक युवक, बेमेतरा, बलौदाबाजार और बिलासपुर की महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें