The Kashmir Files के प्रदर्शन से बिगड़ सकते हैं हालात, कहते ... - CG Sandesh

The Kashmir Files के प्रदर्शन से बिगड़ सकते हैं हालात, कहते हुए कोटा जिले में प्रशासन ने एक महीने के लिए लगाई धारा-144

राजस्थान के कोटा जिले (Kota District) में आगामी एक महीने के लिए धारा-144 (Section-144) की घोषणा कर दी है. प्रशासन का कहना है कि जिले में कश्मीरी पंडितों के निष्कासन और नरसंहार (Kashmiri Pandit Exodus) पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) का प्रदर्शन हो रहा है, जिसके चलते कानून -व्यवस्था की स्थिति गड़बड़ा सकती है. इसीलिए कोटा प्रशासन ने 22 मार्च से 21 अप्रैल तक के लिए जिले में धारा-144 लगाने की घोषणा कर दी है.बता दें कि अब जिले में 5 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकेंगे. मालूम हो कि गत 20 मार्च को जिले में धारा-144 लगाने की सिफारिश करते हुए लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रशासन को पत्र लिखा था.

प्रशासन की ओर से धारा-144 के आशय का पत्र भी जारी किया गया है. पत्र में प्रशासन का कहना है कि जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से लिखे पत्र के मुताबिक फिलहाल जिले के सिनेमाघरों में द कश्मीर फाइल्स फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं, आगामी दिनों में कुछ त्योहार भी मनाए जाने हैं. ऐसे में जिले में भीड़ इकट्ठा होने और धरने, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक लगाई जानी जरूरी है. पत्र की मानें तो फिल्म के बाद जिले में कानून व्यवस्था की बनाये रखने के लिए जिले में धारा-144 लगाना आवश्यक है. कोटा जिला के कलेक्टर राजकुमार सिंह ने मंगलवार सुबह 6 बजे से 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक धारा-144 की घोषणा की है


अन्य सम्बंधित खबरें