60 किलोमीटर के अन्दर सिर्फ एक ही टोल प्लाजा बनाया जायेगा, आध... - CG Sandesh

60 किलोमीटर के अन्दर सिर्फ एक ही टोल प्लाजा बनाया जायेगा, आधार कार्ड पर आधारित बनेंगे पास

अब 60 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक ही टोल प्लाजा बनाया जएगा और स्थानीय लोगों को 60 किलोमीटर के अन्दर में केवल एक बार टोल टैक्स देना होगा. स्थानीय लोगों के लिए विशेष पास की व्यवस्था की जाएगी.

केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सांसदों के सुझाव मानते हुए स्थानीय लोगों के क्षेत्र में टोल से निकलने के लिए आधार कार्ड पर आधारित पास बनाएंगे.

उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 60 किलोमीटर के अंदर एक ही टोल नाका हो, बाकी बंद कर दिए जाएंगे. गडकरी ने कहा कि हमें पैसा चाहिए लेकिन लोगों को तकलीफ नहीं दे सकते. उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर गाड़ी में छह एयरबैग लगना अनिर्वाय बनाया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें