द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने पर केजरीवाल ने कही ऐसी बात कि सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रोल
कश्मीरी पंडितों के पलायन और जुल्म पर बनी फिल्म The Kashmir Files पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। यह फिल्म समाजिक मुद्दा से अधिक अब राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। फिल्म के टैक्स फ्री किए जाने को लेकर बीजेपी और गैर बीजेपी सरकारों में रार छिड़ा हुआ है। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने The Kashmir Files को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर विधानसभा में बयान देकर इस चर्चा को और तेज कर दिया है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि वह लोग कह रहे हैं कि कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करो। यूट्यूब पर डाल दो फ्री-फ्री हो जाएगी। टैक्स फ्री क्यों करा रहे हो। इतना ही शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को कह दो यूट्यूब पर डाल देगा, सारी पिक्चर फ्री है, सब देख लेंगे एक ही दिन में...।
बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे केजरीवाल...
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की बजाय यू ट्यूब पर डालने की बात कर रहे हैं, यह दूसरी फिल्मों पर क्यों नहीं उन्होंने अपनाया है। प्रचार मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए।
एक दूसरे यूजर अनंद रंगनाथन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वर्ल्ड कप विजेताओं पर बनी फिल्म 83 को यूट्यूब पर अपलोड किए जो को क्यों नहीं कहते, क्यों उसे टैक्स फ्री किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर फाइल्स को वह टैक्स फ्री इसलिए नहीं करना चाहते क्योंकि वह नहीं चाहते कि कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को कोई जाने। वह चाहते हैं कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट के बारे में सब जानें।