पीएम मोदी की 80 करोड़ भारतीयों को सौगात, अब सितंबर तक जारी र... - CG Sandesh

पीएम मोदी की 80 करोड़ भारतीयों को सौगात, अब सितंबर तक जारी रहेगी मुफ्त राशन योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कैबिनेट बैठक के बाद ऐलान किया कि 'पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना' को छह महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है. यह योजना 31 मार्च को खत्म हो रही थी, अब सितंबर महीने तक मुफ्त राशन मिलेगा. इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो राशन हर महीने मुफ्त मिलता है.

इससे 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है. इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है. देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें