बेटी का भविष्य करना चाहते सुरक्षित, तो इस सरकारी स्कीम में म... - CG Sandesh

बेटी का भविष्य करना चाहते सुरक्षित, तो इस सरकारी स्कीम में मिलेगा है सबसे ज्यादा ब्याज

अगर आप आने वाले दिनों में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में कर सकते हैं. इन स्कीम्स में आपको अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है. साथ में, इसमें निवेश किया गया पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है. 

बैंक डिफॉल्ट  होता है, तो आपको 5 लाख रुपये की ही राशि वापस मिलती है. लेकिन डाकघर में ऐसा नहीं है. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में बेहद कम राशि से निवेश शुरू किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सुकन्या समृद्धि योजना भी शामिल है. आइए इस स्कीम के बारे में डिटेल में जानते हैं.

ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना में मौजूदा समय में सालाना 7.6 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है. यह ब्याज दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है. इस स्मॉल सेविंग्स स्कीम में ब्याज को सालाना आधार पर कैलकुलेट और सालाना आधार पर ही कंपाउंड किया जाता है.

निवेश की राशि
इस स्मॉल सेविंग्स स्कीम में व्यक्ति को वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश करना होगा. इसके बाद 50 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है. जमा एकमुश्त राशि में किया जा सकता है. एक महीने या वित्त वर्ष में जमा की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की गई है.

कौन खोल सकता है अकाउंट?
सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम पर अभिभावक अकाउंट खोल सकता है. इस स्कीम में एक बच्ची के नाम पर भारत में केवल एक खाता ही खोला जा सकता है. यह अकाउंट पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक में खोल सकते हैं. यह अकाउंट परिवार में अधिकतम दो बच्चियों के लिए खोला जा सकता है. जुड़वा बच्चों के मामले में, दो से ज्यादा खाते खोले जा सकते हैं.

मैच्योरिटी
इस सरकारी स्कीम में अकाउंट को खोलने की तारीख से 21 साल बाद बंद किया जा सकता है. इसके अलावा अकाउंट बच्ची के 18 साल की उम्र पर पहुंचने के बाद शादी के समय पर भी बंद कर सकते हैं. यह शादी की तारीख के तीन महीने बाद या एक महीने पहले किया जा सकता है.


अन्य सम्बंधित खबरें