पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में जमा करें मिलेगा फायदा , प... - CG Sandesh

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में जमा करें मिलेगा फायदा , पढ़े पूरी जानकारी

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम बारे में आपने सुना होगा. जैसा कि नाम से साफ है, यह स्कीम मंथली इनकम के लिए है. यानी इस स्कीम में पैसे लगाए जाएं तो हर महीने कुछ न कुछ कमाई होगी. इसे मासिक इनकम या मासिक रिटर्न कह सकते हैं.

 हर महीने आपको कितने रुपये की कमाई होगी, कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि आप स्कीम में कितने रुपये लगा रहे हैं. यह स्कीम पेंशन की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है. आप सरकारी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में नौकरी ना करते हों और पेंशन पाने का इंतजाम चाहते हैं, तो यह स्कीम अच्छा विकल्प देती है.

यह स्कीम इस मायने में भी लोकप्रिय है क्योंकि पोस्ट ऑफिस चलाता है. पोस्ट ऑफिस की स्कीम अपने साथ सुरक्षा की गारंटी लेकर आती है. यही वजह है कि एमआईएस जैसी स्कीम में लोग बेहद दिलचस्पी रखते हैं.

पोस्ट ऑफिस एमआईएस में पैसा लगाते वक्त ही आपको पता चल जाता है कि आगे कितना परसेंट रिटर्न मिलने वाला है. इसका मतलब हुआ कि निश्चित गारंटी का रिटर्न पाने के लिए आप एमआईएस में निवेश कर सकते हैं.

 स्कीम लेते वक्त जो रेट निर्धारित होगा, वित्त वर्ष के एक तिमाही तक उसी रेट से ब्याज जोड़कर आपको रिटर्न मिलेगा. इतना ही नहीं, इस स्कीम में निवेस पर टैक्स छूट की भी सुविधा मिलती है.

 खाता खोलने में कोई झंझट नहीं और अपने पोस्ट ऑफिस के नजदीकी ब्रांच में इसे शुरू कर सकते हैं. खाता खोलते समय आपको 1,000 रुपये जमा करने होंगे और यही न्यूनतम जमा राशि है. अधिक रकम जमा करना चाहें तो 1,000 के मल्टीपल में जमा कर सकते हैं.

कितना मिल रहा ब्याज
सिंगल अकाउंट हो तो अधिकतम 4.5 लाख और जाइंट खाता हो तो अधिकतम 9 लाख रुपये एक साल में जमा किए जा सकते हैं. अभी एमआईएस पर 6 परसेंट ब्याज मिल रहा है. इस ब्याज दर के लिहाज से अपने निवेश का रिटर्न आसानी से समझ सकते हैं. खाते में कम से कम 1,000 रुपये हर महीने जमा करना होगा, तभी आपको मंथली इनकम का लाभ मिलेगा.

आपके निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा, इसके लिए एक उदाहरण समझ सकते हैं. कुमार ने पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में एकमुश्त 4,00,000 रुपये जमा करा दिए. अभी ब्याज दर 6.6 परसेंट चल रहा है.

इस हिसाब से कुमार को हर महीने 2200 रुपये की कमाई होगी. अगर कुमार इस एमआईएस को 5 साल यानी कि 60 महीने तक चलाते हैं तो उन्हें 1,32,000 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे. यह उनकी शुद्ध कमाई होगी. यहां 5 साल का अर्थ लॉक इन पीरियड है जिसके दौरान आप खाते को बंद नहीं कर सकते या पैसा नहीं निकाल सकते.

कैसे खोलें एमआईएस खाता
अपने किसी नजदीकी डाकघर में जाएं
आवेदन पत्र लें और सभी विवरण भरें
आवश्यक दस्तावेज जमा करें, पहचान और पते के प्रमाण वेरिफिकेशन को पूरा करें. निवेशक को दस्तावेजों को खुद ही वेरिफाई करना होगा
नॉमिनी व्यक्ति का विवरण दर्ज करें (यदि कोई हो). हालांकि, नॉमिनी का विवरण बाद में भी जोड़ा जा सकता है
नकद या चेक जमा करें (न्यूनतम INR 1,000) और खाता खोलें. यदि चेक पोस्ट डेटेड चेक है, तो खाता खोलने की तारीख चेक पर लिखी गई तिथि होगी



अन्य सम्बंधित खबरें