ATM से पैसे निकालने से पहले दो बार Cancel बटन दबाएं, नहीं होगी पिन चोरी...इस बात पर RBI ने क्या कहा पढ़े
सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि एटीएम पर लेनदेन करने से पहले दो बार कैंसिल बटन दबाने से कार्ड का पिन चोरी होने से रोका जा सकता है.
पोस्ट में कहा गया है कि यह दावा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किया है पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा गलत पाया गया है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस मैसेज को फर्जी करार दिया है. उसने कहा, आरबीआई की ओर से ऐसा कोई मैसेज जारी नहीं किया गया है.
आपको बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक नाम से सरकारी संस्था प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की एक फैक्ट चेक टीम है. यह विंग सरकार से जुड़ी भ्रामक खबरों और सूचनाओं की सच्चाई बताती है, ताकि लोग गलतफहमी में न रहें. इसने इस खबर की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि ये बयान फेक है और यह RBI द्वारा जारी नहीं किया गया है.
वायरल खबर में कहा गया है कि ATM मशीन में कार्ड डालने से पहले दो बार cancel बटन दबाएं. अगर किसी ने आपका पिन कोड चुराने के लिए की पैड सेट किया है तो यह उस सेट अप को रद्द कर देगा. PIB Fact Check ने कहा, यह बयान फर्जी है. RBI ने ऐसा कोई मैसेज नहीं जारी किया है.
पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा, ट्रांजैक्शन सुरक्षित करने के लिए अपने कार्ड पर पिन न लिखें. सेफ ट्रांजैक्शन करें. प्राइवेसी का ध्यान रखें.
PIB Fact Check की टीम लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे दावों की पड़ताल करती है. अगर आपको भी किसी खबर या फोटो पर संदेह है तो आप +91 8799711259 पर व्हॉट्सऐप कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा आप ट्विटर पर @PIBFactCheck या इंस्टाग्राम पर /PIBFactCheck या फेसबुक पर /PIBFactCheck के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं.