Jio के इस सस्ते रीचार्ज प्लान से ले सकते हैं IPL का मज़ा - CG Sandesh

Jio के इस सस्ते रीचार्ज प्लान से ले सकते हैं IPL का मज़ा

IPL 2022 के सभी मैच Disney+ Hotstar पर लाइव आ रहे हैं. रिलायंस जियो क्रिकेट के फैन्स के लिए सस्ता प्लान लेकर आया है. इसे सब्स्क्राइब कर जियो यूजर्स इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मौजूदा सीजन का मजा घर बैठे उठा सकते हैं.

रिलायंस जियो के पिटारे में Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले कई रीचार्ज प्लान्स आते हैं. अगर आप सबसे अफॉर्डेबल प्लान की तलाश में हैं, तो इसके लिए 499 रुपये खर्च करने होंगे. जियो का 499 रुपये का प्लान Disney+ Hotstar के एक साल का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. 2GB डेली डेटा मिलता है. इसके साथ ही, यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड कॉल्स के बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

Jio के 499 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन, JioTV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री ऐक्सेस मिलता है.

Disney Plus Hotstar - Premium & Mobile

डिज्नी प्लस हॉटस्टार तीन पैक ऑफर करता है- मोबाइल, सुपर और प्रीमियम (Disney Plus Hotstar - Premium, Super and Mobile). रिलायंस जियो डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मोबाइल और प्रीमियम दो तरह के सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है. मोबाइल सब्सक्रिप्शन को आप सिर्फ मोबाइल पर ही एंजॉय कर सकते हैं. वहीं, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेनेवाले यूजर्स इसे मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी पर यूज कर सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें