कोरोना ने बढ़ाई चिंता : मास्क रिटर्न, मास्क नहीं पहनने पर लगे... - CG Sandesh

कोरोना ने बढ़ाई चिंता : मास्क रिटर्न, मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना

दिल्ली में कोविड​​-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए डीडीएमए ने वहां मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना के मद्देनजर स्कूलों के लिए नए सिरे से एसओपी जारी की जाएगी. इसके साथ ही अगर सार्वजनिक स्थल पर किसी ने मास्क नहीं पहना है तो उस पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा.

गौरतलब है कि देश की राजधानी में मंगलवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना के 632 नए मामले सामने आए. वहीं, संक्रमण दर 7.72 से घटकर 4.42 प्रतिशत पर आ गई. 24 घंटे में 414 मरीज ठीक हुए. साथ ही किसी मरीज की मौत नहीं हुई.

इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने का दौर फिर लौट आया है. दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को दिल्ली के एलजी की अध्यक्षता में होने वाली दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई गई थी.


अन्य सम्बंधित खबरें