64MP कैमरा के साथ भारत में लांच हुआ शानदार 5G स्मार्टफ़ोन - CG Sandesh

64MP कैमरा के साथ भारत में लांच हुआ शानदार 5G स्मार्टफ़ोन

iQoo ने भारत में Z सीरीज में दो नए स्‍मार्टफोन iQoo Z6 Pro 5G और iQOO Z6 4G को लॉन्‍च कर दिया है. ये फोन्‍स iQOO Z5 का अपग्रेड वर्जन है. लॉन्‍च किए गए दोनों डिवाइस को अमेजन और iQoo की ऑफिशियल वेबसाइट पर उलब्‍ध होगा. iQOO Z6 Pro 5G स्‍मार्टफोन में बेहतर गेमिंग प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 778G के साथ 90Hz AMOLED डिस्‍प्‍ले और 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देगा.

कीमत :
iQOO Z6 Pro 5G की भारत में शुरुआती कीमत 6GB/128GB वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये, 8GB/128GB के लिए 24,999 रुपये और 12GB/256GB के लिए 28,999 रुपये कीमत है. जबकि iQOO Z6 4G के बेस वेरिएंट 4GB/128GB के लिए कीमत 14,499 रुपये है. इसके अलावा 6GB/128GB के लिए 15,999 रुपये, 8GB/128GB वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये है.

कैमरा
iQOO Z6 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का 116 मूव करने वाला अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2MP माइक्रो शूटर कैमरा किया गया है। वहीं सेल्‍फी के लिए इसमें 16MP कैमरा है। iQOO Z6 Pro आउट ऑफ बाक्‍स Android 12- बेस्‍ड फनटच 12 चलाता है।

iQOO Z6 4G
स्‍पेसिफिकेशन
यह फोन 6.58 इंच के फुल HD+ IPS LCD डिस्‍प्‍ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हुड के तहत यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट पर संचालित है और 8GB RAM व 128GB स्‍टोरेज के साथ जुड़ा है। iQOO Z6 5,000mAh की बैट्री के साथ 44W फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट पैक के साथ आता है। यह Android 12-बेस्‍ड Funtouch 12 पर चलता है। iQOO Z6 ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ दो अन्‍य रियर कैमरे और 16MP का सेल्‍फी कैमरा देता है।


अन्य सम्बंधित खबरें