3 प्रेमिकाओं के साथ 15 साल से रहरहा युवक अब जाकर रचाई शादी,... - CG Sandesh

3 प्रेमिकाओं के साथ 15 साल से रहरहा युवक अब जाकर रचाई शादी, 6 बच्चे बने बराती

लिवइन का नाम सुनते ही आपके मन में खयाल आता होगा कि यह बड़े शहरों का चलन है। लेकिन मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले अलीराजपुर में एक व्यक्ति 15 साल से लिव-इन में रह रहा था और वह भी तीन-तीन प्रेमिकाओं के साथ। इन प्रेमिकाओं से उसके 6 बच्चे भी हो गए। अब जाकर उसने तीनों के साथ शादी कर ली।

अलीराजपुर जिले में भिलाला समुदाय से आने वाले इस शख्स की तीन प्रेमिकाओं से एक साथ शादी चर्चा का विषय बन गई है। खाश बात यह है कि उसकी इस शादी में उसके छह बच्चे भी बाराती बनकर शामिल हुए।

पूर्व सरपंच समरथ मौर्य शादी से पहले तीनों महिलाओं के साथ लिव इन में ही रह रहा था और इसी दौरान उसकी तीनों प्रेमिकाओं से 6 बच्चे भी हो गए। समरथ मौर्य नानपुर इलाके के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं।

एक ही मंडप में तीनों महिलाओं के साथ सात फेरे लेने वाले समरथ मौर्य की शादी में उसके बच्चे बाराती बनकर शामिल हुए। भिलाला आदिवासी समुदाय में परंपरा के अनुसार समुदाय का कोई शख्स एक से ज्यादा महिलाओं से संबंध रख सकता है और संबंध से उनकी संतान भी हो सकती है।

ऐसे कपल को बाद में वो शादी की इजाजत होती है। समुदाय में परंपरा है कि किसी मांगलिक कार्य करने के लिए एसे जोड़ों को शादी करनी होती है। अब शादी के बाद तीनों दुल्हन और दूल्हा मांगलिक कार्य में शामिल होने की अनुमति होगी।

समुदाय की इसी परंपरा के चलते समरथ मौर्य ने तीनों प्रेमिकाओं से रीति रिवाज के साथ शादी की है। समरथ ने बताया कि गरीबी के चलते वह शादी नहीं कर सके थे। अब आर्थिक स्थिति संभल गई है इसलिए शादी का फैसला किया है। उसकी तीनों पत्नियों का नाम नानबाई, मेला और सकरी है। दरअसल आदिवासी समाज में कई मान्यताएं ऐसी हैं, जो समुदाय की परंपरा बनी हुई है और उनको कानूनी मान्यता भी है।


अन्य सम्बंधित खबरें