मानसून ने दी दस्तक, जल्द पहुंचेगा केरल - CG Sandesh

मानसून ने दी दस्तक, जल्द पहुंचेगा केरल

मानसून का असर अंडमान निकोबार और पश्चिम बंगाल में इसका असर देखने को मिला है. मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद जताई है. मौसम विभाग ने इसी सप्ताह उत्तराखंड, मेघालय, असम और केरल में बारिश का अनुमान जताया है.

सोमवार को मानसून की अक्षीय रेखा अंडमान निकोबार द्वीप समूह से होकर गुजरती नजर आई. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसूनी बादलों ने दस्तक दे दी है.

मौसम विभाग के अधिकारी आरके जेनामणि ने सोमवार सुबह मॉनसून को लेकर राहतभरी जानकारी दी. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर मॉनसून आज पहुंच चुका है. हमने केरल के लिए भविष्यवाणी की है कि यह 27 मई के आसपास आएगा. इसलिए, प्रगति और सभी निगरानी के अनुसार, यह दर्शाता है कि मानसून के लिए हमारी भविष्यवाणी सही होगी.'' इस बीच, मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तराखंड, केरल, मेघालय, असम समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है.


अन्य सम्बंधित खबरें