घर के बाथरूम और किचन से निकले 60 सांप; इलाके में सनसनी  - CG Sandesh

घर के बाथरूम और किचन से निकले 60 सांप; इलाके में सनसनी

किसी घर या कॉलोनी में एक सांप मिल जाए तो वहीं तहलका मच जाता है. लेकिन उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक घर में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 60 सांप मिले. कॉलोनी के बीच में स्थित एक घर में सांपों का बसेरा देखकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. यहां घर के बाथरूम और किचन में सांप के 60 बच्चे और करीब 75 अंडों के खोल मिले हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है.

दरअसल जिस घर में सांप मिले वह मुजफ्फरनगर जिले में खतौली तहसील स्थित पॉश कॉलोनी अशोक विहार में स्थित है और यह घर कंडनी गांव निवासी रंजीत सिंह का है. इतनी बड़ी संख्या में सांप के बच्चे मिलने से कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत सांप पकड़ने के लिए सपेरों को बुलाया गया. घंटों की मशक्कत के बाद सपेरों ने इन सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया. 

खबर के अनुसार यहां लंबे समय से किराएदार रहते आ रहे थे. इस मकान में पिछले दो-तीन दिनों से इक्का-दुक्का सांप निकल रहे थे. इन सांपों को पकड़वाकर बार-बार जंगल में छुड़वा दिया जा रहा था. 

लेकिन बुधवार को उस समय पूरी कॉलोनी में सनसनी फैल गई जब मकाल के बाथरूम से सांपों का निकलना शुरू हुआसांपों को पकड़ने के लिए सपेरों को बुलाया गया, जिसके बाद बाथरूम और रसोई का फर्स तोड़कर सांप के 60 बच्चों (सपोलों) को पकड़ा गया. यही नहीं लगभग 75 अंडों के खोल भी यहां पाए गए. इन सापों को बाद में जंगल में छुड़वा दिया गया. हालांकि, कॉलोनी में अब भी लोगों में दहशत फैल गई.

कॉलोनीवासियों की मानें तो जिस घर से सांप निकले हैं वह ई-ब्लॉक में है. इस ब्लॉक में गंदगी का अंबार लगा है और यहां जल निकासी की भी उचित व्यवस्थी नहीं है. यहां सीवर लाइन भी चालू नहीं है, जिसके कारण यहां इतनी बड़ी संख्या में सांप मिले हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें