Jio, Airtel, Vodafone Idea में मौजूद हैं पुरे एक महीने की वै... - CG Sandesh

Jio, Airtel, Vodafone Idea में मौजूद हैं पुरे एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान, जानें कौन दे रहा सबसे सस्ता रिचार्ज

Airtel, Jio, Vodafone Idea अब पुरे एक महीने का प्रीपेड प्लान दे रहे हैं. यानी अब ग्राहकों के पास 28 दिन वाले प्लान के अलावा 30 और 31 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान भी मौजूद हैं. इससे पहले ये टेलिकॉम कंपनियां एक महीने के नाम पर 28 दिन की वैलिडिटी ही ऑफर करती थीं.

Airtel के एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान
एयरटेल के पास 296 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान है जो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट है. यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को 100 एसएमएस हर दिन, 25 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा मिलती है. यानी ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर बिना कोई पैसे दिए एसटीडी, लोकल और रोमिंग कॉल कर सकते हैं. प्लान में मिलने वाले 25 जीबी डेटा के खत्म होने के बाद यूजर्स को 50 पैसे प्रति एमबी के हिसाब से पैसे देने होंगे.

इसके अलावा 319 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान भी है जिसमें 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 2 जीबी डेटा हर दिन मिलता है। प्लान में मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 30 दिन है।

Jio के एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान
रिलायंस जियो के पास 296 रुपये का प्लान है जिसकी वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में कंपनी 100 एसएमएस हर दिन और कुल 25 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर करती है। इसके अलावाइस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी मिलती है। यानी ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

Vodafone Idea के एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के पास 327 रुपये वाला प्रीपेड प्लान मौजूद है। यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। प्लान में कुल 25 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है और कोई FUP लिमिट नहीं है।

इसके अलावा कंपनी के पास 31 दिन की वैलिडिटी वाला एक प्रीपेड प्लान भी मौजूद है। इस प्लान की कीमत 337 रुपये है। ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 100 एसएमएस हर दिन और 28 जीबी डेटा जैसे फायदे दिए जाते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें