भारत में बंद हो सकते हैं सैमसंग के ये फोन - CG Sandesh

भारत में बंद हो सकते हैं सैमसंग के ये फोन

कथित तौर पर कोरियाई कंपनी सैमसंग आने वाले समय में भारत में अपने फीचर फोन को बंद करने की योजना बना रहा है. इसके पीछे का कारण सैमसंग फोन की डिमांड में गिरावट आना बताया जा रहा है. इसलिए सैमसंग अपने कारोबार को भारत से समेटने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय बाजार के लिए बनाए गए फीचर फोन का आखिरी बैच दिसंबर के महीने में होगा.

एक रिपोर्ट के अनुसार 2022 की पहली तिमाही में सैमसंग के टोटल बेसिक फोन शिपमेंट में 39 प्रतिशत की गिरावट आई है. यह साफतौर पर सप्लाई की कमी, हाई इन्वेंट्री लेवल और डिमांड में गिरावट के कारण है. सैमसंग की बात करें तो यह आईटेल (21 फीसदी) और लावा (20 फीसदी) के बाद 12 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है जिसकी डिमांड भारत में घटी है. हालांकि सिर्फ यही एक कारण नहीं है. इसके पीछे भारत सरकार की पीएलआई लिमिट भी है.

भारत सरकार की पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) प्लान में एक मेंडेट है जो केवल 15,000 रुपये से अधिक की लागत वाले फोन के निर्माण पर छूट देता है. इससे नीचे हैंडसेट बनाते हैं तो कोई रियायत नहीं मिलती है. आपको भारत में केवल 15,000 से ऊपर के फ़ोन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. ये भी एक कारण हो सकता है कि सैमसंग इस रेंज से नीचे के फोन बंद करने की योजना बना रहा है. Samsung भारत में फीचर फोन बेचना बंद कर सकता है, फिर भी यह देश में एक्सपोर्ट डिमांड को पूरा करने के लिए फोन बना सकता है.


अन्य सम्बंधित खबरें