इस जिले के पटवारियों की हुई जमकर धुनाई, महिला के साथ मना रहे... - CG Sandesh

इस जिले के पटवारियों की हुई जमकर धुनाई, महिला के साथ मना रहे थे रंगरेलियां

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन व्यक्ति एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते दिखाई दे रहे हैं. तीनों को पटवारी बताया जा रहा है. महिला के साथ मौज करते दौरान इसमें से किसी एक की पत्नी पहुंच गई. पत्नी के पहुंचते ही जमकर बवाल हुआ. पत्नी ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी.

इस वीडियो को छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा का बताया जा रहा है. बता दें कि जांजगीर चांपा जिले में पटवारी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं. वहीं अब तीन पटवारिओ का रंगरलिया मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो को चांपा स्थित मड़वा का बताया जा रहा है, जहां की महिला के साथ कमरे में तीन पटवारी रंगरेलिया मना रहे थे. इसी दौरान एक पटवारी की बीवी अपने पति को खोजते हुए महिला के घर पहुंच गई, जहां अपने पति को पराई औरत के साथ देखते ही बवाल खड़ा कर दिया. ग्रामीणों को साथ लेकर महिला अपने पटवारी पति पर कहर बनकर टूट पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने भी लाठी और लात घूसों से तीनो पटवारी और महिला की जमकर कुटाई कर दी.

वीडियो में दिख रहे तीनों पटवारी शराब के नशे में डूबे दिख रहे है इनके बगल में मड़वा की महिला बैठी हुई है. हालांकि वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हुआ है, मगर बताया जा रहा है जिले के तीन पटवारी एक महिला के साथ पकड़े गए हैं. पटवारी की पत्नी की सूचना मिलते ही वो परिजनों को लेकर मौके पर पहुंच गई और जमकर बवाल किया. इस वीडियो की पुष्टि लल्लूराम डॉट कम नहीं करता है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें