मोदी सरकार ने की17 फसलों की MSP में बढ़ाेतरी , अब मिलेगा किस... - CG Sandesh

मोदी सरकार ने की17 फसलों की MSP में बढ़ाेतरी , अब मिलेगा किसानों को फायदा

केंद्र सरकार ने बुधवार को देश के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है. जिसके तहत फसलों की MSP बढ़ाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में लिया गया है. 

इसके बाद देशभर में फसलों  के दाम नए सिरे से तय हो गए हैं. माना जा रहा है कि फसलों की MSP में बढ़ाेतरी के बाद बाद ही किसान फसलों की खेती को लेकर नए सिरे से याेजना बनाएंगे. कुल मिलाकर MSP की घोषणा के बाद देश के किसानों के लिए तिलहन और दलहन की खेती फायदेमंद होने जा रही है. आईए जानते हैं कि इसके पीछे का गणित क्या है और किसकी फसल की कितनी MSP बढ़ी है.

तिल और मूंग के दाम सबसे अधिक बढ़े
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को कुल 17 फसलों की MSP में बढ़ाेतरी की है. जिसमें 14 खरीफ सीजन की फसलें हैं, जबकि तीन खरीफ सीजन की फसलें हैं. 17 फसलों की इस सूची में सबसे अधिक MSP में बढ़ोतरी तिल और मूंग के हुई है. 

मसलन केंद्र सरकार की घोषणा के तहत तिल के दामों में प्रतिक्विंटल 523 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जबकि मूंग के दामों में प्रतिक्विंटल 480 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. सरकार की घोषणा के बाद अब तिल का MSP 7830 रुपये प्रतिक्विंटल हो गया है. तो वहीं मूंग का MSP 7755 रुपये प्रतिक्विंटल हो गया है. वहीं बाजरे के MSP में 100 रुपये प्रतिक्विंटल बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद बाजरे का भाव प्रतिक्विंटल 2350 रुपये हो गया है.

फसलों के MSP पर 92 रुपये से 523 रुपये तक की बढ़ोतरी
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में (आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने फसलों की MSP में बढ़ाेतरी की गई है. जिसके तहत फसलों के MSP में 92 रुपये से 523 रुपये की बढ़ाेतरी की गई है. MSP की नई और पुरानी दरें नीचे चार्ट पर देख सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें