बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे 11 वर्षीय बालक को सुरक्ष... - CG Sandesh

बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे 11 वर्षीय बालक को सुरक्षित निकालने रेसक्यू ऑपरेशन जारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर से आज पुन: फोन पर बात करके मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में चल रहे रेसक्यू अॉपरेशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य जानकारी ली।ग्राम पिहरीद के एक बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को सुरक्षित बाहर निकालने चल रहा है रेसक्यू ऑपरेशन। जशपुर जिले के पत्थलगांव से मुख्यमंत्री ने कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को किया वीडियो कॉल। राहुल के परिजनों से भी की बात।

परिजनों को चिंतित न होने और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने रोबेट संचालक महेश अहीर से भी बात की। गुजरात के सूरत से आज सुबह घटना स्थल पहुंचे हैं अहीर। रोबेट के माध्यम से भी बचाव की कर रहे हैं कोशिश।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें