जल्द ही खाने का तेल हो सकता है सस्ता - CG Sandesh

जल्द ही खाने का तेल हो सकता है सस्ता

जल्द खाने के तेल की कीमत में गिरावट आने की संभावना है. सरकार खाने वाले तेल की कीमतों में कटौती के लिए उद्योग जगत की एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में खाने वाले तेल की कीमतों को कम करने को लेकर चर्चा हुई. आने वाले दिनों में खाने वाले तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है. पिछले महीने भी कुछ तेल कंपनियों ने सरसों और सूरजमुखी तेल के दामों में कटौती का ऐलान किया था. हालांकि, अभी तक कम हुई कीमतों का असर खुदरा रेट पर नहीं दिखाई दे रहा है.

10-15 रुपये हो सकता है सस्ता

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के कार्यकारी निदेशक बीवी मेहता ने बताया कि पिछले महीने खाने वाले तेल के दाम 300-450 डॉलर प्रति टन तक घटे हैं. इस वजह से एक बार फिर से उम्मीद जताई जा रही हैं कि तेल बनाने वाली कंपनियां कीमतों में कटौती का ऐलान कर सकती हैं. कहा जा रहा है कि इस बार भी 10-15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती संभव है.


ग्‍लोबल मार्केट में खाने के तेलों के गिरे रेट का असर घरेलू खुदरा मार्केट में फिलहाल नहीं देखने को मिल रहा है. खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने 22 जून को भी कहा था कि खुदरा बाजार में खाद्य तेलों के दाम नीचे आने लगे हैं. सरकार की कोशिश है कि गिरावट का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचे. सरकार और उद्योग जगत के बीच हुई बैठक के बाद जल्द ही तेल की कीमतों में कटौती के लिए निर्देश जारी हो सकता है.


अन्य सम्बंधित खबरें