प्रेमिका की शादी होते देख बौखलाये प्रेमी ने दुल्हे के सामने... - CG Sandesh

प्रेमिका की शादी होते देख बौखलाये प्रेमी ने दुल्हे के सामने भरी मांग, फिर परिजनों ने कर दी जमकर पिटाई...

बिहार के नालंदा के एक गांव शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे. दरअसल, दुल्हन का प्रेमी प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसकी मांग में सिंदूर डालने के लिए उसकी शादी में पहुंच गया. 

प्रेमी ने दूल्हे से पहले खुद सिंदूर निकालकर प्रेमिका की मांग में डाल दिया. इस घटना के बाद दुल्हन के परिजनों और लड़केवालों ने उसे पकड़ लिया और इतना पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गया. खून से लथपथ युवक अब अस्पताल में गंभीर हालत में जूझ रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गर्लफ्रेंड की शादी में उसका प्रेमी पहुंच गया. और वरमाला के दौरान वो स्टेज पर चढ़ सबके सामने प्रेमिका की मांग सिंदूर से भर देता है. जबतक लोग कुछ समझ पाते. उसने प्रेमिका को माला पहनाई और फिर उसकी मांग में सिंदूर भर दी थी. इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है.

पिटाई में युवक का सिर फट गया और पूरा चेहरा सूज गया. युवक ने कहा कि फोन करके लड़की ने ही उसे बुलाया था. उसने ही कहा कि स्टेज पर मेरी मांग में सिंदूर भर देना. पिटाई के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

वहीं, इस घटना के बाद लड़के वालों ने शादी करने से भी मना कर दिया. घटना मंगलवार, 5 जुलाई की रात का है. हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है. युवक का नाम मुकेश कुमार है। और दोनों एक ही गाँव के हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें