विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी मार्गरेट अल्वा - CG Sandesh

विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी मार्गरेट अल्वा

राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों ने उम्मीदवार घोषित किया है. एनसीपी चीफ शरद पवार ने दिल्ली में रविवार को विपक्षी दलों की बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की है. 80 साल की अल्वा मूल रूप से कर्नाटक के मैंगलुरु की रहने वाली हैं. उनका मुकाबला एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ से होगा.


राजीव-नरिसम्हा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं

मार्गरेट अल्वा राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं. राजीव कैबिनेट में संसदीय कार्य और युवा विभाग की मंत्री रही हैं, जबकि राव की सरकार पब्लिक और पेंशन विभाग की मंत्री रही हैं. अल्वा गुजरात, राजस्थान, गोवा और उत्तराखंड का राज्यपाल रह चुकी हैं. अल्वा उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल रही हैं. वे 2009 से 2012 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा, राजस्थान में 2012-2014 तक राज्यपाल रही हैं. इसी दौरान उन्हें गुजरात और गोवा का प्रभार भी मिला था.


अन्य सम्बंधित खबरें