सुबह 10 बजे शुरू होगा राष्ट्रपति चुनाव में मतदान.
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 10 बजे से वोटिंग शुरू होगी। भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव सोमवार को होने जा रहे हैं। देश के 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इधर, सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार हैं।
राष्ट्रपति पद के लिए आज वोटिंग होगी और करीब 4800 विधायक और सांसद वोटिंग में हिस्सा लेंगे। वहीं यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह एक रबर स्टाम्प राष्ट्रपति साबित होंगी।
बीजद, वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, टीडीपी, जद (एस), शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना और झामुमो के समर्थन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के जीतने की संभावना सबसे अधिक है और उन्हें 60 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू देश के शीर्ष संवैधानिक पद को संभालने वाली आदिवासी समुदाय की पहली महिला बन जाएंगी।अन्य सम्बंधित खबरें