द्रौपदी मुर्मू की जीत का औपचारिक ऐलान बाकी, यशवंत सिन्हा ने दी बधाई
देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। रायसीना हिल की दौड़ के लिए तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। अब अगले दौर की काउंटिंग में इतने वोट ही नहीं हैं कि सिन्हा मुर्मू को पीछे कर सकें। इसके साथ ही मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। इसके साथ ही वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।
तीसरे दौर की काउंटिंग में भी अव्वल रहीं मुर्मू
तीसरे दौर की मतगणना कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब राज्यों में हुई। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है। जिसमें द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले। मुर्मू के पक्ष में 577777 वोट पड़े। जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 261062 वोट मिले
यशवंत सिन्हा ने दी बधाई
राष्ट्रपति चुनाव में जीत का औपचारिक ऐलान हालांकि अभी बाकी है लेकिन, द्रौपदी मुर्मू को बड़ी जीत के लिए बधाई मिलनी शुरू हो गई। उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा ने मुर्मू को जीत की बधाई दी। मुर्मू को बधाई देने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल समेत कई नेता हैं।
मुर्मू को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले
तीसरे दौर की मतगणना के साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। तीसरे दौर की मतगणना में एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध मतों के 50 प्रतिशत अंक को पार कर लिया है, जो देश के अगले राष्ट्रपति बनने के लिए काफी है। मुर्मू के पक्ष में 577777 वोट पड़े। जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 261062 वोट मिले।
मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव
तीसरे दौर की काउंटिंग खत्म हो चुकी है। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान बाकी है। अगले दौर की काउंटिंग बाकी है। लेकिन उसमें इतने वोट ही नहीं हैं, जो सिन्हा को मुर्मू से आगे कर देंगे।
मुर्मू के पैतृक आवास में जश्न
एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर गांव में जश्न चल रहा है। राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की जीत लगभत तय मानी जा रही है। वो इस वक्त 1,349 वोट के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा से आगे चल रही हैं।