हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव मंदिर जा रहे कांवड़िये का पेड़ स... - CG Sandesh

हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव मंदिर जा रहे कांवड़िये का पेड़ से लटका मिला शव

दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बीजोपुर गांव में एक कांवड़िये का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। पुलिस ने कहा कि हरिद्वार से गंगाजल लेने के बाद 35 वर्षीय मोहित पुरा में शिव मंदिर जा रहा था।

पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मोहित का शव एक पेड़ से लटका पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  पुलिस के मुताबिक, मोहित मानसिक तनाव में था क्योंकि उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके रहने चली गई थी।


अन्य सम्बंधित खबरें