चाणक्य नीति : छात्रों को हमेशा इन 5 बातों का रखना चाहिए ध्या... - CG Sandesh

चाणक्य नीति : छात्रों को हमेशा इन 5 बातों का रखना चाहिए ध्यान

आचार्य चाणक्‍य ने अपनी चाणक्‍य नीति में छात्रों के लिए कुछ खास दिशा निर्देश दिये हैं. इन निर्देशों का पालन कर वे अपना बेहतर भविष्‍य का निर्माण कर सकते हैं और किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्‍य ने छात्रों को किन आदतों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी है.

कामवासना से रहें दूर
आचार्य चाणक्‍य का कहना है कि छात्र जीवन में कामवासना से दूर रहना चाहिए. कामवासना विचारों को अध्‍ययन से भटकाने का काम करती है.

क्रोधी होने से बचें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है जो सोचने-समझने की शक्ति को खत्‍म कर देता है. इसलिए छात्रों को क्रोधी होने से बचना चाहिए.

लालच अध्ययन के मार्ग का रोड़ा है
चाणक्‍य नीति में कहा गया है कि लालच अध्ययन के मार्ग का रोड़ा है. लालच छात्रों को सफलता हासिल करने में बाधक बनने का काम कर सकता है.

पर्याप्त नींद जरुरी
जिस तरह शरीर के लिए व्‍यायाम जरूरी है उसी तरह पर्याप्‍त नींद लेना भी जरूरी है. ये मन को शांत करने और अध्ययन में मन रखने में मदद करता है. लेकिन अगर आप अधिक नींद लेंगे तो समय का अभाव और आलस्य जैसी कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है.

संयमित और संतुलित भोजन का सेवन
छात्र जीवन तपस्वी का जीवन माना गया है जिसमें स्वादिष्ट भोजन की लालसा गलत मानी गई है. इसलिए छात्रों को संयमित और संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए.


अन्य सम्बंधित खबरें