इस दिन तक आएगी पीएम किसान योजना की 12वीं क़िस्त
किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. योजना के तहत हर साल पात्र किसानों को 6000 रुपये देने का प्रावधान है. यह पैसा हर साल किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है.
पीएम किसान निधि की 12वीं किस्त का पैसा अगस्त से सितंबर के बीच आएगा. 12वीं किस्त सितंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है. पीएम मोदी ने 31 मई को किसानों के खाते में पीएम किसान निधि के 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे. जिन किसानों को अभी तक भी 11वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है, ऐसे किसानों को इस बार 12वीं किस्त के रूप में 4 हजार रुपये दिए जाएंगे.अन्य सम्बंधित खबरें