भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर निकालीं ... - CG Sandesh

भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर निकालीं भर्तियां, 10वीं पास के लिए मौका

सरकारी नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के पास अच्छा मौका है. भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट trichy.bhel.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 7 सितंबर तय की गई है.

BHEL Recruitment 2022: पदों का विवरण
भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने कुल 390 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं.
फिटर- 186 पद
वेल्डर-120 पद
इलेक्ट्रीशियन-34 पद
टर्नर-14 पद
मैकेनिस्ट-14 पद
मकैनिक R and AC-6 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक-6 पद
कारपेंटर-4 पद
मैकेनिक मोटर व्हीकल-4 पद
प्लंबर-2 पद
BHEL Recruitment 2022: कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
उम्मीदवारों को असेसमेंट टेस्ट के माध्यम से चुना जाएगा. सबसे पहले आवेदन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद ही उम्मीदवारों को असेसमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

BHEL Recruitment 2022: कैसे करें अप्लाई?
trichy.bhel.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें.

BHEL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास और 2019, 2020 और 2021 में आईटीआई पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए.

BHEL Recruitment 2022: सैलरी
फिटर- 8050 रुपये प्रति महीना
वेल्डर-7700 रुपये प्रति महीना
इलेक्ट्रीशियन-8050 रुपये प्रति महीना
टर्नर-8050 रुपये प्रति महीना
मैकेनिस्ट-8050 रुपये प्रति महीना
मकैनिक R and AC-8050 रुपये प्रति महीना
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक-8050 रुपये प्रति महीना
कारपेंटर-7700 रुपये प्रति महीना
मैकेनिक मोटर व्हीकल- 8050 रुपये प्रति महीना
प्लंबर- 7700 रुपये प्रति महीना


अन्य सम्बंधित खबरें