news-details

सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले परीक्षार्थी हुए सम्मानित

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले परीक्षार्थियों को सम्मानित किया।

देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा माने जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में पिछले कई वर्षों से खास बात ये देखने को मिली है कि अब इस परीक्षा में टाप करने वाले दूरदराज के इलाकों में रहने वाले सामान्य परिवारों के लोग भी हैं तो साथ ही जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करने वाले खास लोग भी।

सिविल सेवा परीक्षा में 9वां स्थान हासिल करनेवाली सौम्या की खुशियों के इन पलों के पीछे मुश्किलों से पार पाने के जज्बे और साहस की दास्तान भी है। 16 साल की उम्र में दिल्ली की इस लड़की को सुनने में परेशानी होनी शुरु हुई, जो बढती चली गई। लेकिन इस लड़की ने इसे अपने राह की बाधा नहीं बनने दिया।

हरियाणा की अनु की शादी हो चुकी थी और उनके ऊपर एक छोटे बच्चे की जिम्मेदारी भी थी। बावजूद इसके उन्होंने अपने सपनों को जिया और सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया। ऐसी कहानी कई और लोगों की भी है। कोई किसान का बेटा है तो किसी ने लाखों की नौकरी और आराम की जिंदगी छोड़कर इस चुनौतीपूर्ण मगर देश की सबसे बड़ी सेवा को चुनने का फैसला किया।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करनेवाले लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर विभाग के मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सिविल सेवा में आनेवाले तमाम लोग न्यू इंडिया के ध्वजवाहक बन सकते हैं।

शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों का एलान हुआ है। आएएस सहित विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए इस साल 990 लोगों को चयनित किया गया है, जिसमें 250 महिलाएं हैं।





अन्य सम्बंधित खबरें