वायुसेना में अग्निवीरों की नई भर्ती का ऐलान, इस डेट से होंगे... - CG Sandesh

वायुसेना में अग्निवीरों की नई भर्ती का ऐलान, इस डेट से होंगे आवेदन

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु के लिए इनटेक 01/2023 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है. इसके तहत वायुसेना में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की आग्निवीर पदों पर भर्ती की जाएगी. 

जो उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करना होगा और फिर ऑनलाइन परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा. आवेदन, चयन और भर्ती की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी.

IAF ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि नवंबर 2022 के पहले सप्ताह में रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आवेदकों को जनवरी 2023 के मध्य में परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, 'अग्निवीरवायु इनटेक 01/2023 के तहत स्टार 01/2023 के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों के रजिस्‍ट्रेशन नवंबर 2022 के पहले सप्ताह में शुरू होगा और ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2023 के मध्य में आयोजित की जाएगी. किसी भी अपडेट के लिए, आप हमारे वेबपोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in को फॉलो करें.'

जो उम्‍मीदवार इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% नंबरों के साथ उत्तीर्ण हैं और अंग्रेजी में 50% नंबर हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. इसके अलावा, उम्‍मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. विस्‍तृत जानकारी डीटेल्‍ड नोटिफिकेशन में दी जाएगी जो अगले सप्‍ताह जारी किया जा सकता है.


अन्य सम्बंधित खबरें