सरकार ने कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का किया ऐलान - CG Sandesh

सरकार ने कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी बढ़ोतरी का किया ऐलान

सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है. इससे उन्हें मिलने वाली सैलरी में जोरदार इजाफा देखने को मिलेगा.

यूनियन कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है.गौरतलब है कि कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक आज बुधवार को हुई और उसी में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) पर मुहर लगाई गई. बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इजाफे की चर्चाएं बीते कई दिनों से जारी थीं.

सरकार ने इससे पहले मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था, जो 1 जनवरी 2022 से लागू है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था. अब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 38 फीसदी हो गया है, इसका सीधा असर उनकी सैलरी में इजाफे के तौर पर दिखाई देगा.

कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो सरकार ने कर्मचारियों के डीए को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है. ऐसे में अगर अभी किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 18,000 रुपये है, तो 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता 6,120 रुपये बनता है. वहीं इस 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद उन्हें मिलने वाला डीए 6,840 रुपये हो जाएगा.


अन्य सम्बंधित खबरें