पीएम किसान योजना की 12वीं क़िस्त जारी, ऐसे करें चेक - CG Sandesh

पीएम किसान योजना की 12वीं क़िस्त जारी, ऐसे करें चेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी कर दी गई है. इस योजना के तहत इस बार 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2 हजार रुपये डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर किए गए. आपके खाते में 12वीं किस्त पहुंची या नहीं इसके लिए अपना बैंक अकाउंट स्टेटमेंट जरूर चेक करें. वहीं, अगर लाभार्थी सूची में नाम होने के बाद भी खाते में पीएम किसान योजना के 2 हजार रुपये नहीं पहुंचे हैं तो आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को 16,000 करोड़ रुपये की राशि की 12वीं किस्त भी जारी की गई. केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त जारी करके करोड़ों किसानों को दिवाली का तोहफा दिया है.

अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि जारी होने के बाद भी आपके खाते में 2 हजार रुपये की किस्त नहीं पहुंचती है तो आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं.

ऐसे करें चेक -

- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.

- अब होम पेज पर राइट साइड में 'Farmers Corner' सेक्शन पर क्लिक करें.
- फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें.
- अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनें.
- डिटेल भरने के बाद 'Get Data' पर क्लिक करें.
- अब आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस दिखाई दे जाएगा.


अन्य सम्बंधित खबरें