पीएम को सबसे ज्यादा चाहते हैं छत्तीसगढ़ और दिल्ली के लोग, लेकिन सबसे ज्यादा नाराज कौन सा राज्य? सर्वे में आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता उनके कार्यकाल के आठवें साल बाद भी कम नहीं हो रही है। राज्यवार बात करें तो सबसे ज्यादा 93.3 प्रतिशत और सबसे कम 64.2 प्रतिशत लोगों की पसंद के साथ पीएम मोदी को चाहने वालों की लिस्ट में क्रमशः छत्तीसगढ़ और गोवा टॉप पर हैं।
इन राज्यों में सबसे ज्यादा हैं पीएम मोदी के मुरीद
प्रधानमंत्री को सबसे ज्यादा पसंद करने वाले राज्यों में दिल्ली 91.4 प्रतिशत के साथ दूसरे, प. बंगाल 90.2 प्रतिशत के साथ तीसरे, असम 90 प्रतिशत के साथ चौथे और हिमाचल प्रदेश 88.8 प्रतिशत पाचवें नंबर पर है। यानी दिल्ली में 8.6 प्रतिशत, प. बंगाल में 9.8 प्रतिशत, असम में 10 प्रतिशत जबकि हिमाचल प्रदेश में 11.2 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
पीएम से सबसे ज्यादा नाखुश हैं ये पांच राज्य
अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सबसे ज्यादा नाखुशी जाहिर करने वाले राज्यों की बात करें तो 35.8 प्रतिशत के साथ पहले, 30.3 प्रतिशत के साथ पंजाब दूसरे, 28.5 प्रतिशत के साथ तमिलनाडु तीसरे, 25.9 प्रतिशत के साथ झारखंड चौथे और 25.6 प्रतिशत के साथ कर्नाटक पांचवें नंबर पर है। यानी गोवा में 64.2 प्रतिशत, पंजाब में 69.7 प्रतिशत, तमिलनाडु में 71.5 प्रतिशत, झारखंड में 74.1 प्रतिशत और कर्नाटक में 74.4 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं।