ब्रेकिंग : मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोट अपने पाले में करके जीत हासिल कर ली है. जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले और 416 वोट खारिज कर दिए गए. इस तरह खड़गे को थरूर से 8 गुना ज्यादा वोट हासिल हुए. मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में कांग्रेस मुख्यालय में ढोल बज रहे हैं. दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के बाहर से लोगों को जश्न मनाते देखा गया. कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि ‘मेरा मानना है कि हमारी पार्टी का पुनरुद्धार वास्तव में आज शुरू हो गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें